वालीबल में पौड़ी व पिथौरागढ़ की टीम चौंपियन

Spread the love

उत्तरकाशी। राज्य स्तरीय बालिका वालीबल प्रतियोगिता के अंडर-14 में पौड़ी की टीम विजेता रही तथा देहरादून की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 में पिथौरागढ़ की टीम विजेता रही तथा नैनीताल की टीम उप विजेता रही। राइंका बड़कोट में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबल प्रतियोगिता का बुधवार पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। बालिका वालीबल प्रतियोगिता में अंडर-14 का फाइन दूसरे दिन हो गया था, जबकि अंडर-17 का मुकाबला तीसरे दिन बुधवार को पिथौरागढ़ और नैनीताल की टीमों के बीच हुआ, जिसमे पिथौरागढ़ की टीम फाइनल मुकाबला तीन शून्य से अपने नाम किया। साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रदेश की टीम के लिए खिलायियों के चयन के लिए ट्राइल मैच भी कराए गए। समापन पर मुख्यातिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, एसएचओ संतोष सिंह कुंवर, जिला क्रीड़ा समन्वयक अवतार चौहान, उत्तम नेगी, प्रधानाचार्य गडोली विश्वरंजन सैनी, विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज राय, रविन्द्र सिंह भंडारी, गोविंद राणा, गणेश चौहान, विनोद चौहान, आमोद रावत, जगपाल चौहान, मुनी रावत, शिखा रावत, प्रमोद रावत, विनोद रावत , बबिता, पूजा, रेनू बोरा, प्रमोद रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *