पौड़ी शहर हो रहा लगातार उपेक्षा का शिकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहरवासियों ने सांसद गढ़वाल से शहर की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि शहर में पिछले लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। जिससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह रावत ने भी सांसद को ज्ञापन देते हुए शहर में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर गंगादर्शन मोड से पौड़ी के लिए रोपवे का निर्माण करवाने की मांग की है। कहा कि पौड़ी शहर लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। पौड़ी व श्रीनगर में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रोपवे का निर्माण करवाया जाना जरूरी है।
अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पौड़ी आए सांसद गढ़वाल को सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह रावत व अन्य शहरवासियों ने ज्ञापन देते हुए विकास भवन से विकास मार्ग तक अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने, धारा रोड से माल रोड को जोड़ने वाले रास्ते का सुधारीकरण करने, कोटद्वार व माल रोड तिराहे पर खराब पड़े नाले व स्कबर को ठीक करने, माल रोड से विकास मार्ग को जाने वाले रास्ते को जल्द ठीक करने, जगह-जगह लीकेज हो रही पेयजल लाइनों को ठीक करने, धारा रोड से अपर बाजार होते हुए एजेंसी चौक को जाने वाले रास्ते का जल्द सुधारीकरण करने, बस अडडे से गडोली तक श्रीनगर जाने वाले रास्ते को जल्द ठीक करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कार्तिक डोभाल, संगीता रावत, राकेश नौड़ियाल, पुष्कर सिंह, हरेंद्र कोहली, जीतेंद्र कोहली, सुमिता रावत, रजनीश वर्मा, निखिल रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *