25 से बंद रहेगा पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: रेल विकास निगम द्वारा 25 जुलाई से पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग में किमी 01 में स्थित सेतु की भार वाहन क्षमता का मूल्यांकन किया जाना है। उक्त तिथि पर सेतु की लाइव लॉड टेस्ट हेतु वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों पर 25 से 27 जुलाई तक पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर्णत: बंद रहेगा। इस दौरान पौड़ी-देवप्रयाग आने-जाने वाले वाहन पौड़ी-श्रीनगर एवं कोटद्वार-सतपुली-व्यासघाट-देप्रयाग से आने जाने वाले वाहन सीधे कोटद्वार-सतपुली-पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर संचालित होंगे तथा देवप्रयाग-पौड़ी-सतपुली मोटर मार्ग बंद होने की दशा में ऋषिकेश-देवप्रयाग-पौड़ी को आने वाले वाहन देवप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग में संचालित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *