20 सूत्री कार्यक्रम में पौड़ी जिले हासिल की पहली रैंक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 20 सूत्री कार्यक्रम में बेहतर काम करने पर जिले ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। पौड़ी जिले ने 94 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहला रैंक प्राप्त किया। जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान ने कुशल मार्गदर्शन पर पौड़ी जिले ने अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 के बीच प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पौड़ी जिले को इस दौरान 20 सूत्री कार्यक्रम में कुल 105 में से 94 अंक हासिल हुए है। दूसरे स्थान पर रहे उधमसिंह नगर जिले को 105 अंकों में से 93 अंक, तीसरे स्थान पर रहे चमोली जिले को 91, उत्तरकाशी को 90, अल्मोड़ा को 87 अंक मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *