कांग्रेस की पौड़ी जिला कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने जिला कार्यकारिणी में 16 जिला उपाध्यक्ष, 20 जिला महामंत्री, 23 जिला सचिव सहित 84 पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
कांग्रेस के सांगठनिक जिले पौड़ी में श्रीनगर, पौड़ी व चौबट्टाखाल विधान सभाएं हैं। इनमें 3 शहर कांग्रेस कमेटी और 11 ब्लाक कमेटियां शामिल हैं। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि गिरीश चंद्र बड़थ्वाल, संजय डबराल, विनोद रावत, कर्मवीर भंडारी व वीरेंद्र रावत को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कैलाश बिष्ट, युद्धवीर सिंह रावत, चतर सिंह रावत, विनोद बिष्ट, शशिकांत चमोली, विजय नेगी, प्रताप सिंह, जितेंद्र नेगी, भूप सिंह, राजवीर रावत, मेहबान सिंह थपलियाल को जिला उपाध्यक्ष, सुधीर रावत व परवेज अहमद को जिला महामंत्री संगठन, वीर प्रताप सिंह आर्य, शरत रावत, संजय कठैत, दिनेश कोहली, मुकेश बिष्ट, धर्म सिंह, अनिल डेविड, सुधांशु नौडियाल, अनूप कंडारी, जितेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, मनोज नौटियाल, अमरदीप सिंह, पंकज पोखरियाल, वासुदेव गुसांई, विजय सिंह, संजय सिंह, नंद किशोर को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सचिन, हनुमंत सिंह, शिव कुमार, बलदेव सिंह, भीम सिंह, अजय रावत, मनोधर खुगशाल, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह, महावीर सिंह, भाग चंद्र आर्य, गब्बर कंडारी, हर्षवद्र्धधन सिंह, कैलाश चंद्र, सुधीर कुमार, मोहन सिंह, संदीप गुसांई, सतपाल सिंह, चंद्रमोहन सिंह, पूर्ण जेरवाण, विजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह नेगी, मनोज सिंह को सचिव बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष का दायित्व शिव प्रसाद रतूड़ी, जिला प्रवक्ता अद्धैत बहुगुणा व जगमोहन सिंह रावत सहित 22 आमंत्रित सदस्य को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *