जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना संक्रिमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरूवार को भी जिले में दो प्रवासियों की
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से विगत 17 जून को दो व्यक्ति निजी वाहन से श्रीनगर पहुंचे थे। स्वास्थ्य
विभाग ने दोनों को बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया था। 22 जून को दोनों के
सैंपल जांच के लिए भेजे गये। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में प्रतिदिन कोरोना मरीजों की पुष्टि
हो रही है। अब तक जिले में 140 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिर्पोट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय
में 36 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 04 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 32 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि
जनपद में 188 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 09 पैरामाउंट होटल, 12 जीएमवीएन पौड़ी, 72 पीजी कॉलेज
कोटद्वार, 13 ऑडिटोरियम नगर निगम, 35 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 24 जूनियर हाईस्कूल ग्रास्टनगंज, 23 आयुवेर्दिक
हॉस्पिटल सिम्बलचौड़ में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 368 कोरोना संदिग्ध लोगों का
सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 299 की रिपोर्ट निगेटिव, 22 की लंबित है। जबकि 47 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई
है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 1954 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा
गया। जिनमें से 1472 की रिपोर्ट निगेटिव, 289 की लंबित है। जबकि 93 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 02
संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में 13000 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर
होम क्वारंटाइन में रखा गया है।