पौड़ी गढ़वाल: खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत, 7 घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
सतपुली-पाटली नैनी मोटर मार्ग पर सीला के पास एक मैक्स अनियंत्रित होकर पचास मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। घायलों का हंस अस्पताल चमोलीसैंण में उपचार चल रहा है।
तहसील सतपुली के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि वाहन संख्या यूके 12टीबी 0970 मैक्स बोलेरो सवारी लेकर सतपुली से पाटली-नैनी मोटर मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीला बांघाट के पास वाहन पचास मीटर खाई में जा गिर गया। दुर्घटना में 10 वषीय आदित्य पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय श्रीमती अंजलि देवी पत्नी संदीर्प ंसह निवासी गडीगांव, 43 वर्षाीय श्रीमती शकुंतला देवी पत्नी वीरेद्र सिंह निवासी सिल्डी, 20 वर्षीय विशाल पुत्र त्रिपति लाल निवासी सीला, 90 वर्षीय श्रीमती भगवती देवी पत्नी राम सिंह निवासी पाटली, वाहन चालक 48 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी नैनी, 30 वर्षीय श्रीमती सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी नैनी और 63 वर्षीय भरत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पाटली घायल हो गये। जिन्हें हंस अस्पताल चमोलीसैंण में भर्ती कराया गया है। सतपुली के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने हंस हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *