पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट में 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
धुमाकोट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धुमाकोट थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह वह पुलिस टीम के साथ शंकरपुर चेक पोस्ट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन की चेकिंग करने पर दो युवकों के पास से 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की मिली। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आये। जहां पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विशाल नेगी पुत्र राजेंद्र सिंह नेगी ग्राम सुकई बैजरो थलीसैंण और दीपक सिंह बिष्ट पुत्र अर्जुन सिंह बिष्ट ग्राम ठंगा मल्ला पोस्ट थलीसैंण निवासी बताया। अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्र करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार, दिगपाल सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *