पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के 33 नये केस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरूवार को जिले में कोरोना के 33 नये केस सामने आये है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 4290 पहुंच गई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टूनेट रूप से 1 लाख 6 हजार 494 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 1 लाख 365 लोगों की रिर्पोट नेगेटिव आई है। जबकि 1 हजार 839 लम्बित लोगों की रिपोर्ट लंबित है। 4 हजार 290 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। जिसमें से 3 हजार 839 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 42 की मृत्यु हुई है। जिले में 409 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 102 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 29 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा 73 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 14 लोग हैं, जिनमें 4 नर्सिंग कॉलेज डोबश्रीकोट, 4 सीसीसी कौड़िया कैम्प में, 5 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट तथा 1 डीसीसीसी सतपुली में है। जनपद में होम आइसोलेशन में 219 लोग हैं, जिनमें पौड़ी ब्लॉक में 38, कोट, द्वारीखाल, पोखड़ा ब्लॉक में 5-5, खिर्सू 103, दुगड्डा 26, कल्जीखाल, रिखणीखाल, थलीसैंण ब्लॉक में 2-2, यमकेश्वर 11, पाबौ, नैनीडांडा ब्लॉक में 1-1, एकेश्वर में 3, बीरोंखाल में 7 सहित आठ अन्य जिलों के शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *