बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में बढ़ रह रहा है कोरोना से मौत का आंकड़ा: थोक में मिल रहे है कोरोना पॉजिटिव, कोटद्वार में 31, यमकेश्वर में 28 सहित जिले में मिले कुल 81 नये मामले

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में विकराल हो रहे कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जनपद के कोटद्वार एवं श्रीनगर में आज बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की है। जबकि जनपद में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में भी लगातार रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है। बुधवार को जनपद में 81 नये मामले समाने आये है। जिससे जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1216 हो गई है। जिसमें से 370 अभी एक्टिव मामले है, जबकि 13 की मौत हो गई है।
कोटद्वार भाबर में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 31 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। एक ही दिन में इतने मरीजों के आने से जहां लोगों में दहशत बनी हुई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग में हडंकप मचा हुआ है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कंडारी कॉलोनी नजीबाबाद रोड निवासी 17 वर्षीय युवक, हल्दूखाता निवासी 35 वर्षीय महिला, लालपुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, मालवीय उद्यान निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, जौनपुर निवासी 25 वर्षीय युवती, पदमपुर सुखरो निवासी 32 वर्षीय युवक, लालपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, सावित्री नगर कोटद्वार निवासी 30 वर्षीय महिला, हल्दूखाता निवासी 18 वर्षीय युवक, द्वारिका कॉलोनी शिब्बूनगर निवासी 16 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, प्रजापति नगर गाड़ीघाट निवासी 30 वर्षीय महिला, बेस हास्पीटल कार्यरत 53 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, झण्डीचौड़ निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, सिताबपुर निवासी 33 महिला, मोटर नगर देवी रोड निवासी 32 वर्षीय महिला, काशीरामपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गोविन्दनगर निवासी 48 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बालिका, 5 वर्षीय बालक, चर्च रोड कोटद्वार निवासी 27 वर्षीय महिला, मानपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालक, 2 वर्षीय बालक, सिडकुल स्थित केएमसी में कार्यरत 42 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय युवक, विशफ हाउस कालाबड़ निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, काशीरामपुर मल्ला निवासी 64 महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये थे। बुधवार को इन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।

पौड़ी गढ़वाल में मिले कोरोना के 81 नये मरीज, अब तक 1216 लोग हुए संक्रमित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है। जनपद में अब तक 1216 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। बुधवार को भी जिले में 81 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसमें कोटद्वार में 31, यमकेश्वर में 28, पाबौ, द्वारीखाल, जयहरीखाल में 1-1, खिर्सू ब्लॉक में 9, पौड़ी में तीन, चमोली में दो, ऋषिकेश निवासी 2, लखनऊ, हरिद्वार, कीर्तिनगर निवासी एक-एक युवक शामिल है। चमोली, ऋषिकेश लखनऊ, हरिद्वार, कीर्तिनगर निवासी लोग पिछले दिनों पौड़ी जनपद में आये थे।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार अमर कुंज श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति, 1 साल का मासूम बच्चा, 40 वर्षीय महिला, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 14 वर्षीय बालिका, 9 वर्षीय बालिका, पौड़ी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, कीर्तिनगर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, नारायण बगड चमोली निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्षीय युवक, लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीय युवक, जयहरीखाल ब्लॉक के लैंसडौन निवासी 25 वर्षीय युवक, पाबौ ब्लॉक निवासी 39 वर्षीय युवक, द्वारीखाल ब्लॉक निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मणझूला निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं यमकेश्वर ब्लॉक निवासी बैराज कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मणझूला निवासी 34 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय व्यक्ति, 57 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, स्वर्गाश्रम निवासी 31 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, यमकेश्वर निवासी 50 वर्षीय महिला, बंचुरी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति, विथयाणी निवासी 31 वर्षीय युवक, थाना लक्ष्मणझूला में तैनात 34 वर्षीय पुलिस कर्मी, खेड़ा तल्ला निवासी 36 वर्षीय युवक, ग्रीन फोरेस्ट मोहनचट्टी निवासी 36 वर्षीय युवक, गीता आश्रम रामझूला निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, गीता भवन निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, किमसार यमकेश्वर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!