पौड़ी गढ़वाल में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ रहें है। शनिवार को नगर क्षेत्र में 16 मामले सामने आए है। जिसमें एनआईटी, आरवीएनएल के कर्मचारी सहित कई स्थानीय लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं कोविड़-19 से एक मौत भी हुई है। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरूण बड़ोनी ने बताया कि शुक्रवार को कोलकता निवासी एक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 46 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति 12 अप्रैल को गोपेश्वर जिला चिकित्सालय से ज्यादा तबियत बिगड़ने के चलते यहां बेस चिकित्सालय रेफर किया गया था। जिसके बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती करवाया गया। बताया कि टीएचडीसी मायापूर पीपलकोटी गोपेश्वर चमोली में कार्यरत कोलकता निवासी ने शुक्रवार को आईसीयू में अंतिम सांस ली। अरूण बड़ोनी ने बताया कि बेस चिकित्सालय कोविड़ वार्ड में 23 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *