पौड़ी गढ़वाल में कोरोना वायरस के 36 नये केस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में मरीजों की संख्या चार हजार पार कर गई है। गुरूवार को भी जिले में 36 नये मरीज आये है। जिससे मरीजों की संख्या 4093 पहुंच गई है। जनपद में मरीजों की संख्या बढ़ने से जहां स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं लोगों में दहशत बनी हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों से सरकार की ओर से जारी कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
जला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कोटद्वार निवासी 45 वर्षीय महिला, जौनपुर कोटद्वार निवासी 20 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय महिला, बीईएल कॉलोनी बलभद्रपुर निवासी 31 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय महिला, नैनीडांडा निवासी 35 वर्षीय पुरूष, यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 37 वर्षीय पुरूष, नीलकंठ निवासी 31 वर्षीय पुरूष, कंडारा यमकेश्वर निवासी 23 वर्षीय युवक, यमकेश्वर निवासी 20 वर्षीय युवक, द्वारीखाल ब्लॉक के सतपुली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, एकेश्वर ब्लॉक के सकिण्डा निवासी 47 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरूष, 18 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि टिहरी निवासी 28 वर्षीय पुरूष, बहुगुणा मार्ग श्रीनगर निवासी 32 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, फरीदाबाद हरियाणा निवासी 28 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 30 वर्षीय पुरूष, छतरपुर दिल्ली निवासी 23 वर्षीय युवक, पौड़ी निवासी 32 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, कर्णप्रयाग चमोली निवासी 40 वर्षीय महिला, मलेथा टिहरी निवासी 40 वर्षीय पुरूष, बदरीनाथ मार्ग श्रीनगर निवासी 54 वर्षीय महिला, डुगरीपंथ श्रीनगर निवासी 29 वर्षीय पुरूष, नागराजा मोहल्ला श्रीकोट निवासी 26 वर्षीय युवती, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, जामनखाल पौड़ी निवासी 20 वर्षीय युवती, श्रीनगर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 42 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *