पौड़ी गढ़वाल में कोरोना वायरस के 22 नये केस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में 22 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 4725 पहुंच गई है। जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से जहां लोगों में दहशत है, वहीं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कौड़िया कोटद्वार निवासी 44 वर्षीय पुरूष, रिखणीखाल ब्लॉक निवासी 28 वर्षीय पुरूष, एकेश्वर ब्लॉक के पाटीसैंण निवासी 35 वर्षीय पुरूष, 8 वर्षीय बालिका, 30 वर्षीय महिला, लैंसडौन जयहरीखाल ब्लॉक निवासी 26 वर्षीय युवती, बीस बीघा ऋषिकेश निवासी 46 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवती, नीलकंठ यमकेश्वर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 19 वर्षीय युवक, सीएमओ कार्यालय पौड़ी गढ़वाल में कार्यरत 56 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, श्रीनगर रोड पौड़ी निवासी 53 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 35 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती 36 वर्षीय महिला, टिहरी निवासी 29 वर्षीय पुरूष, कर्णप्रयाग चमोली निवासी 72 वर्षीय वृद्धा, 20 वर्षीय युवती, रूद्रप्रयाग निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 20 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *