पौड़ी गढ़वाल में लॉकडाउन के दौरान लौटे एक और प्रवासी का शव पेड़ से लटका मिला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना रोकथाम को लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौटे एक और प्रवासी का शव गांव के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। इससे पहले भी जनपद में लॉकडाउन के दौरान लौटे दो प्रवासियों के शव जंगल में पेड़ से लटके मिले थे।
लैंसडौन तहसील के पट्टी तल्ला बदलपुर के राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मेरूड़ा गांव निवासी 29 वर्षीय नागेश पुत्र भगतराम गुजराज में नौकरी करता था। कोरोना रोकथाम के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान वह गांव आ गया और मजदूरी करने लगा। बीती गुरूवार रात को वह करीब 11 बजे तक परिजनों के साथ था। शुक्रवार सुबह वह घर पर नहीं था, जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो घर से करीब 250 मीटर दूर भीमल के पेड़ पर रस्सी के सहारे नागेश लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने नागेश के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर तथा कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुर्पद कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित है। 14-15 अप्रैल को मृतक नागेश के छोटे भाई की शादी तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *