बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है कोरोना: 24 घंटे में मिले 143 नये संक्रमित, परमार्थ निकेतन 26 संक्रमितों से बना कोरोना हब

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में रिकॉर्ड 143 नये संक्रमित मिले है। यमकेश्वर ब्लॉक के परमार्थ निकेतन में एक साथ 26 कोरोना संक्रमित मिलने से कोरोना शॉफ्ट कोनर बन गया है। जिले में गत शुक्रवार को 93 केस आये थे, वहीं शनिवार को 112 नये केस आये थे। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5919 पहुंच गई है। पिछले 12 दिन में जिले में करीब 738 लोग कोरोना संक्रमित हुए है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच मचा हुआ है, वहीं लोगों में दहशत बनी हुई है। 24 घंटे में पौड़ी ब्लॉक में 12, खिूर्स ब्लॉक में 37, दुगड्डा ब्लॉक में 36, द्वारीखाल ब्लॉक में एक, यमकेश्वर ब्लॉक में 27, जयहरीखाल ब्लॉक में 9 और अन्य जिलों व राज्यों के 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार दुगड्डा निवासी 46 वर्षीय महिला, लछमपुर कलालघाटी निवासी 36 वर्षीय पुरूष, देवीरोड निवासी 31 वर्षीय पुरूष, बलभ्रदपुर निवासी 44 वर्षीय महिला, सीताबपुर निवासी 47 वर्षीय महिला, शिबूनगर निवासी 16 वर्षीय बालक, बालासौड़ निवासी 17 वर्षीय बालक, गजवाड़ दुगड्डा ब्लॉक निवासी 35 वर्षीय महिला, कालाबड़ निवासी 44 वर्षीय पुरूष, कलालघाटी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवासी 46 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, जिला सहकारी बैंक कोटद्वार में कार्यरत 41 वर्षीय महिला कर्मचारी, कलालघाटी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, मानपुर निवासी 26 वर्षीय युवक, कुंभीचौड़ निवासी 67 वर्षीय महिला, नजीबाबाद रोड निवासी 40 वर्षीय पुरूष, मानपुर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, शिबूनगर निवासी 46 वर्षीय महिला, मानपुर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, किशनपुरी निवासी 41 वर्षीय महिला, पदमपुर निवासी 52 वर्षीय महिला, कोटद्वार निवासी 25 वर्षीय युवक, मानपुर निवासी 27 वर्षीय पुरूष, तडियाल चौक निवासी 14 वर्षीय बालक, 39 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय बालक, हल्दूखाता निवासी 63 वर्षीय वृद्ध, गोरखपुर निवासी 41 वर्षीय महिला, निंबूचौड़ निवासी 69 वर्षीय वृद्ध, पदमपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, आशियाना अपार्टमेंट निवासी 15 वर्षीय बालक, 44 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, कोटद्वार निवासी 46 वर्षीय पुरूष में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं लैंसडौन जयहरीखाल ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 49 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय पुरूष, सतपुली द्वारीखाल ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, सत्यनारायण मंदिर यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 42 वर्षीय पुरूष, परमार्थ निकेतन यमकेश्वर निवासी 39 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बालिका, 54 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, 26 वषीय युवक, 40 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवक, 13 वर्षीय बालक, 21 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय पुरूष, 9 वर्षीय बालक, 21 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, जोक यमकेश्वर निवासी 28 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पौड़ी गढ़वाल निवासी 50 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरूष, खिर्सू ब्लॉक निवासी 44 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 60 वर्षीय महिला, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 62 वर्षीय वृद्धा, एसएसबी पौड़ी गढ़वाल निवासी 23 वर्षीय युवक, श्रीनगर रोड पौड़ी निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 51 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर श्रीनगर गढ़वाल निवासी 34 वर्षीय पुरूष, चौरास थापली खिूर्स ब्लॉक निवासी 17 वर्षीय बालिका, श्रीकोट श्रीनगर निवासी 56 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 43 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, अपर बाजार श्रीनगर गढ़वाल निवासी 26 वर्षीय युवक, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 35 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 55 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 24 वर्षीय युवक, गणेश बाजार श्रीनगर निवासी 47 वर्षीय महिला, श्रीकोट निवासी 31 वर्षीय पुरूष, खिूर्स ब्लॉक निवासी 36 वर्षीय पुरूष, मेडिकल कॉलेज श्रीकोट में भर्ती 30 वर्षीय महिला, टिहरी गढ़वाल निवासी 26 वर्षीय युवक, जोशीमठ चमोली निवासी 41 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 55 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, ऋषिकेश निवासी 25 वर्षीय युवक, ऋषिकेश निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्ध, 52 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, देहरादून निवासी 29 वर्षीय पुरूष, हरिद्वार निवासी 27 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, सेक्टर 85 गुड़गांव हरियाणा निवसी 37 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 43 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय बालक, 48 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय बालक, 18 वर्षीय युवक, तुलसी नगर उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय युवक, रोहणी दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवक, मोचीपुरा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 55 वर्षीय महिला, मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी 48 वर्षीय पुरूष, भागलपुर बिहार निवासी 60 वर्षीय पुरूष में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों इन लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गये थे, जो पॉजिटिव पाये गये है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने जनता से कोविड लाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क और दो गज की दूरी का पालन करके ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने जनता से वैक्सीन लगाने की अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को वैक्सीन लगाने के लिए आगे आकर इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग व सरकार का सहयोग करना चाहिए। 

पौड़ी जिले में 751 एक्टिव केस
कोटद्वार।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में वर्तमान समय में कोरोना वायरस से संक्रमित 172 मरीज होम आइसोलेशन में है। जबकि बेस अस्पताल श्रीकोट में 23 मरीज, बेस अस्पताल कोटद्वार में 89 मरीज, कोविड केयर सेंटर कौड़िया कोटद्वार में तीन मरीज, गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में 29 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती है। इसके अलावा बेस अस्पताल कोटद्वार में 155 कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती है। पौड़ी जिले में 751 एक्टिव केस है। जिसमें से 479 पौड़ी जिले में है। जबकि 231 अन्य जिलों व राज्यों में है और 41 लोगों ने गलत जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास दर्ज कराई है। पौड़ी गढ़वाल में अब तक 5919 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जिसमें से 5113 लोग स्वस्थ हो चुके है। जनपद में अब तक 55 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!