पौड़ी को ढाई साल बाद मिला स्थायी डीईओ माध्यमिक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले के शिक्षा विभाग को करीब ढाई साल बाद जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मिल गए है। जिले में ढाई साल तक प्रभारी अधिकारी ही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने शैक्षिक माहौल में सुधार करना अपनी प्राथमिकता बताया है।
पौड़ी जिले में 29 जून 2019 को जिला शिक्षा अधिकारी हरेराम यादव का तबादला हो गया था। तब से 6 जनवरी 2022 तक यह पद प्रभारी अधिकारी ही संभाल रहे थे। जिससे शिक्षा विभाग के कई कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। 7 जनवरी 2022 को जिले में रामेंद्र कुशवाहा ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक का पदभार संभाल लिया है। रामेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिले के स्कूलों में शैक्षणिक माहौल में सुधार करना प्राथमिकता होगी। रामेंद्र कुशवाहा इससे पूर्व उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, कालसी, टिहरी जिलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *