दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद पौड़ी पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद पौड़ी पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। बॉडर पर खासकर पुलिस पूरे अलर्ट मोड पर है और हर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से लेकर सभी थाना प्रभारियों को चेकिंग को बढ़ाते हुए संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है।
कोटद्वार के पास पड़ने वाली उत्तर प्रदेश की सीमा से लेकर अन्य जिलों के बॉडर पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस मुख्यालय ने दिल्ली ब्लास्ट के बाद ही ये निर्देश जारी किए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को खासकर यूपी बॉडर से लेकर अन्य जनपदों की सीमाओं पर पड़ने वाले थानों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। रात्रि के समय भी चेकिंग पोस्टों पर वाहनों को चेक करने के लिए कहा गया है। एसएसपी के मुताबिक बाहरी वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही रात्रि गश्त को बढ़ाया गया है। किसी भी संदिग्धकता की हालत में कार्रवाई के लिए कहा गया है। एसएसपी के निर्देश पर थानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *