जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एचएनबी गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के पहले मैच में बीजीआर परिसर पौड़ी ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जायेगा।
राठ महाविद्यालय पैठाणी के खेल मैदान में गढ़वाल विवि के डीन रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन/एचओडी भूगोल प्रो. एमएस पंवार और हैप्रेक निदेशक प्रो. विजय कांत पुरोहित ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच बीजीआर परिसर पौड़ी और एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून की टीमों के बीच खेला गया। पौड़ी की टीम से शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम पर हावी रही। मैच में पौड़ी ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जबकि मैच के अंत तक देहरादून की टीम जवाबी गोल नहीं कर पाई। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में राठ महाविद्यालय पैठाणी समेत बिरला कैंपस श्रीनगर, पौड़ी कैंपस, डीएवी देहरादून, डीबीएस देहरादून, एसजीआरआर देहरादून, टिहरी कैंपस की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर डॉ. मोहित बिष्ट, क्रीड़ा सचिव डॉ. मंजीत भंडारी, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. जेपी गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष आशाराम पंत मौजूद रहे।