पौड़ी जिले में 14 अप्रैल तक महोत्सव के रूप में चलेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम

Spread the love

कोरोना संक्रमण से बचने को जागरूकता और सभी का सहयोग जरूरी: डीएम
-डीएम ने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण करते हुए किया वैक्सीनेशन को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे अपने भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट पहुंचे। जहां उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण को पहुंचे लोगों को और वैक्सीनेशन टीम को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा को लेकर वैक्सीनेशन के लिए लक्षित लोगों को समय पर पहुंच कर अपने टीकाकरण कराये। इस माहमारी के खिलाफ बचाव के लिए अभियान में जागरूकता बढ़ानी होगी। वहीं अपर मुख्य चिकित्सधिकारी को निर्देशित करते कहा कि 14 अप्रैल तक वैक्सीनेशन कार्यक्रम को महोत्सव के रूप में चलाये जाना है। जिसमें सभी को बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना है। कोरोना संक्रमण को लेकर जनमानस में जागरूकता की अधिक से अधिक जानकारी हो, इसके लिए सभी को सहयोग की जरूरत है। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासखंड कोट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में हो रहे टीकाकरण की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन टीकाकरण में लगे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की बेहतर कार्य करने पर उनकी सराहना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने टीका लगवाने आये लोगों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुष्प देकर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का निरीक्षण कर टीकाकरण लगवाने आए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में संबंधित अधिकारियों से वैक्सीनेशन टीकाकरण की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोविड काल से लेकर अब तक स्वास्थ्य कर्मचारी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तोमर ने बताया कि 8 अप्रैल तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में प्रथम और दूसरे चरण को मिला कर 3161 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. जीएस तालियान, डॉ. उपेंद्र पंवार, एएनएम मातेश्वरी, बीपीएम महेंद्र कुकरेती, डीईओ नीरज डोभाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल सहित संजय बलूनी, अजय प्रकाश मिश्रा, अतुल भट्ट अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *