जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल से कु. अंजना रावत को स्वरोजगार क्षेत्र विशेष के लिए ‘‘तीलू रौतेली पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया गया। वहीं जनपद के आंगनबाड़ियों में कार्यरत सुश्री राखी एवं सुश्री सुषमा गुसांई को बेहतर कार्यों के लिए ‘‘राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागर में आज ‘‘तीलू रौतेली पुरस्कार‘‘ एवं ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार‘‘ हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया। इस वर्ष 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ताद्भ्नओं को 31 हजार रूपये की सम्मान धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के तहत 21 हजार रूपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये किया जायेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी।