पौड़ी की बीडीसी बैठक चार को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकासखंड पौड़ी की बीडीसी बैठक आगामी चार अगस्त,2022 को विकासखंड सभागार में प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रमुख क्षेत्र पंचायत दीपक खुकशाल ने समस्त अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा प्रधानगणों को उक्त बैठक में प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही, महिला कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सहकारिता, ग्राम्य विकास, राजस्व, परिवहन, जल संस्थान सहित अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यो पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *