जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सामाजिक संस्था समलौंण द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज नलई में शैक्षिक उत्थान एवं पर्यावरण विषय पर छात्र-छात्राओं के मध्य एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीपिका और भाषण प्रतियोगिता में पावनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर जूनियर स्तर पर पर्यावरण पर आधारित सामान्य ज्ञान एवं कक्षा 9 से 12 तक पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण चेतना विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीपिका कक्षा 12, नीतू, करिश्मा, भाषण प्रतियोगिता में पावनी नेगी, नैंसी, पावनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक ग्राम प्रधान नलई प्रतिनिधि कोमल नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बहुत आवश्यक है, ताकि बच्चे वृक्षों के महत्व को समझ सके। इस मौके पर समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगांई, जिला संयोजक पवन पटवाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गणेश प्रसाद खंडूरी, सरपंच अजय नेगी, मनोज उनियाल, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, एसएमसी अध्यक्षा पार्वती नेगी, शौर्य प्रकाश, प्रवक्ता प्रमोद कुमार, रूपेश कुमार, श्रीमती कमलेश रावत, सत्यपाल सिंह रावत, यशपाल सिंह नेगी, सहायक अध्यापक आर.के कोहली, विजय बिष्ट, सूर्य प्रकाश, गिरीश नेगी, श्रीमती स्नेह सिंह, सुनीता पुरोहित, रिद्धि तिवारी आदि उपस्थित थे।