पवन बने त्यागी विकास एवं कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

हरिद्वार। त्यागी विकास एवं कल्याण सभा के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से पवन त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदीप त्यागी को प्रदेश महामंत्री और धीरेंद्र त्यागी को प्रदेश निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। सभा की निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर उत्तरी हरिद्वार स्थित आश्रम में आयोजित आमसभा में तीनों पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव से पूर्व निवर्तमान महामंत्री परितोष त्यागी ने सभा के विगत कार्यकाल की आय-व्यय का विवरण और क्रियाकलापों की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने तीनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। नवनर्विाचित प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र त्यागी ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रबुद्घ लोगों ने उन पर जो भरोसा किया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बैठक में त्यागी समाज उत्तराखंड के संरक्षक जेडी त्यागी, मामचंद त्यागी, डा़ राकेश त्यागी, डा. गजेन्द्र त्यागी, विकास त्यागी, नवीन त्यागी, एडवोकेट बृजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, नरेश त्यागी, अंकुल त्यागी, संजय त्यागी, सतीश त्यागी, परितोष त्यागी, ब्रजेश फौजी, विनोद त्यागी, नरोत्तम त्यागी, मधुप त्यागी, चंदन त्यागी, श्यामकुमार त्यागी, नीरज त्यागी, धर्मपाल त्यागी, निरंकार त्यागी, योगेश त्यागी, साधुराम त्यागी, राजकुमार त्यागी, बागेश त्यागी, बिरसपाल त्यागी, प्रमोद त्यागी, अनिल त्यागी, राकेश त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, विजय त्यागी, अमित त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, राजू त्यागी, विश्वास त्यागी, विदुर त्यागी, कुशलपाल त्यागी, राजेश्वर त्यागी, मनोज त्यागी, अंकित त्यागी, आशीष मुनि त्यागी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *