परीक्षा पास करने पर पवन कुमार को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नं. 31 पदमपुर मोटाढ़ाक अंतर्गत उमरावनगर कालोनी निवासी पवन कुमार पुत्र कमला प्रसाद ने उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा में पौड़ी जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने उनके आवास पर जाकर पवन व उसके माता-पिता को सम्मानित किया। पवन ने बताया कि उन्होंने बगैर किसी कोचिंग के, स्वयं अध्ययन कर इस परीक्षा को पास किया है। पार्षद सौरव नौडियाल ने कहा कि युवा अगर जी लगाकर मेहनत करें तो कोई भी लक्ष्य उनके लिए बड़ा नहीं है। पवन कुमार की सफलता इस बात को दर्शाती है। इस अवसर पर उमरावनगर जन कल्याण समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, हरीश जोशी, विमला शुक्ला, कुसुम गुसांई, दीपक खत्री और कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *