पवन नौटियाल बने भाजयुमो के गढ़वाल सह संयोजक

Spread the love

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक निवासी एवं भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन नौटियाल को भाजपा युवा मोर्चा का गढ़वाल सहसंयोजक बनाया गया है। जिस पर जनपद भर के युवाओं एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी ने पवन नौटियाल को गढ़वाल मंडल के सह सहयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कार्य कारिणी ने पवन नौटियाल से केंद्र एवं राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उत्तरकाशी जिले में संगठन मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। नवनियुक्त गढ्वाल सह संयोजक पवन नौटियाल ने प्रदेश के अध्यक्ष बंशीधर भगत और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष पदाधिकारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। साथ ही गांव घर जाकर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों से साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे। वहीं क्षेत्र के युवाओं ने पवन नौटियाल को भाजपा युवा मोर्चा का गढ़वाल सह संयोजक बनाये जाने पर उनको बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *