पक्सो एक्ट का आरोपी रामनगर से गिरफ्तार, किशोरी कब्जे से बरामद

Spread the love

 

अल्मोड़ा। पक्सो एक्ट के आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर रामनगर से गिरफ्तार किया है। गुरुवार 27 जुलाई को द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से स्कूल के लिए जाने व वापस ना आने के संबंध में थाना द्वाराहाट में तहरीर दी थी, जिस पर तत्काल एफआईआर पंजीत की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा ने तत्काल सीओ रानीखेत, थानाध्यक्ष द्वाराहाट को गुमशुदा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामद्गी हेतु निर्देशित किया। सीओ रानीखेत टी आर वर्मा के पर्यवेक्षण व द्वाराहाट थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

पुलिस टीम ने साईबर सैल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर नाबालिग बालिका को 28 जुलाई को कोसी बैराज के पास रामनगर से अभियुक्त अजय सैनी(22 वर्ष) पुत्र सोमपाल निवासी चिलकिया, रामनगर, जनपद नैनीताल के कब्जे से टुड़ाकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर थाना द्वाराहाट में पंजीत अभियोग में पक्सो एक्ट व आईपीसी की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में एएसआई नारायण दत्त जोशी, हैड कांस्टेबल चन्द्रपाल, हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला हैड कांस्टेबल भगवती बिष्ट, कांस्टेबल ललित मोहन शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *