जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल की ओर से मैंदनी गांव में एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शनिवार को स्वयं सेवियों ने सफाई अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।
आयोजित शिविर के चौथे दिन प्राध्यापक डा. विपिन पवार व कार्यक्रम अधिकारी डा. भारती ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में बताया। कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का नाम नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। जहां स्वच्छता होती है। वहां स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि स्वयं आती है। गंदगी न केवल बीमारियों को जन्म देती है, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व और समाज की छवी को भी खराब करती है। इसके उपरांत विद्यार्थियों को गांव के आसपास फैली गंदगी को एकजगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। साथ ही ग्रामीणों से कूड़े को केवल कूड़ेदान में डालने की अपील की गई। कहा कि गांव को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर डा. कमल आर्य आदि मौजूद रहे।