यात्रा सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था पर दें ध्यान:एएसपी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पौड़ी जिले की एडिशनल एसपी मनीषा जोशी ने वार्षिक निरीक्षण के तहत गुरुवार को सतपुली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल एसपी मनीषा जोशी द्वारा सतपुली थाने के रजिस्टर, आपदा प्रबंधन के उपकरण, मेस, शस्त्र, महिला हेल्प डेस्क, ऑनलाइन कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी मनीषा जोशी ने थानाध्यक्ष लाखन सिंह को यात्रा सीजन शुरू होने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मेस व आवासीय परिसर को दुरस्त करने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा और सीसीटीवी कैमरे में लोकेशन बदलने के निर्देश दिए। एएसपी मनीषा जोशी ने कहा कि सतपुली थाने में वार्षिक निरीक्षण किया किया जिसमें रजिस्टर, आपदा प्रबंधन के उपकरण, मेस, शस्त्र, महिला हेल्प डेस्क, ऑनलाइन कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। साथ ही बताया कि यात्रा सीजन को देखते हुए पूरे पौड़ी जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अभी पौड़ी जिले में सिपाही व होमगार्ड की कमी है लेकिन फिर भी पौड़ी पुलिस द्वारा व्यवस्थाएं ध्वस्त की जा रही है । इस दौरान थानाध्यक्ष लाखन सिंह, बीरेंद्र बृजवाल, कॉन्स्टेबल देशराज, कुलदीप सिंह, तेज सिंह, अर्जुन, प्रदीप सैनी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *