बेहतर स्वास्थ्य के लिए खनपान पर दें विशेष ध्यान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नजीबाबाद रोड स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य की भी जांच की गई। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बुरांस संस्था की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्राओं के वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, शुगर आदि जांच की गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को बेहतर खानपान के प्रति जागरूक किया। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें खनपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बाजार में खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इससे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इस मौके पर बुरांस संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन मोहन भारद्वाज, प्रधानाचार्य रेनू नेगी, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद कोटनाला, योगेश राणा, उमा नेगी, दर्शनी रावत, हेमा अग्रवाल, वंदना कंडारी, विजयलक्ष्मी, रश्मि चौधरी, पुष्पा बलौधी, गरिमा किमोठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *