वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर : पायल सिंह

Spread the love

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा व देखभाल के लिए प्रत्येक नागरिक आगे आएं
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग सचिव श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ग्राम पंचायत रतूड़ा में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 पर विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, भरण पोषण तथा उनके लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम सचिव ने संदेश दिया कि वरिष्ठ नागरिक किसी भी समाज की धरोहर होते हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा व देखभाल के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर सचिव द्वारा स्थानीय नागरिकों को विभिन्न कानूनी अधिकार, समान शिक्षा-समान अधिकार, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जिन प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी गई उनमें भरण पोषण का अधिकार के तहत माता-पिता एवं वरिष्ठ अपने बच्चों व परिजनों से भरण पोषण की मांग करने, रख-रखाव न्यायाधिकरण के तहत जिला स्तर पर बनाए गए रख-रखाव न्यायाधिकरण में वरिष्ठ नागरिक तेज, सरल एवं नि:शुल्क प्रक्रिया द्वारा आवेदन करने, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध हिंसा, उपेक्षा और दुव्र्यवहार को रोकने के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जानकारी तथा आवास एवं कल्याण प्रावधान के तहत शेल्डर होम, डे-केयर सेंटर एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तृत प्रावधानों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम सभा रतूडा के ग्राम प्रधान, रिटेनर अधिवक्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *