डाकघरों में बिजली सहित अन्य बिलों के भुगतान का सुविधा

Spread the love

अल्मोड़ा। अब नगद धनराशि देकर भी बिजली पानी समेत विभिन्न तरह के बिलों को लोग नजदीकि डाकघरों में जमा कर सकते है। लोगों की सुविधा के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक की ओर से जिले के सभी डाकघरों में सेवा शुरू कर दी गई है। सेवा शुरू होने से खासकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब बिजली समेत अन्य बिलों को भरने के लिए लंबी दौड़ नही लगानी पड़ेगी। दरअसल अब तक डाकघरों में बचत खाता होने के बाद ही लोग बिजली, पानी, स्कूल फीस, इंशोरेंस बैंक लोन आदि का भुगतान डाकघरों के माध्यम से कर सकते थे। लेकिन अब बिना बचत खाता के भी लोग अपने नजदीकि डाकघरों में बिलों का भुगतान नगद धनराशि देकर कर सकते है। लोगों की सुविधा के लिए जिले के सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से सेवा शुरू कर दी गई है। सेवा शुरू होने से खासकर जिले के दूर-दराज के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अब उन्हें बिजली का बिल समेत तमाम अन्य बिलों को भरने के लिए लंबी दौड़ नही लगानी पड़ेगी।
बिजली पानी समेत तमाम तरह के अन्य बिलों का भुगतान अब लोग नगद धनराशि देकर नजदीकि डाकघर में कर सकते है। इसके लिए डाकघर में अब खाता होना जरूरी नही है। -विकास अग्रवाल, सीनियर मैनेजर इंडिया पोस्ट पैमेंटस बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *