जंयती पर पीसी महालनोबिस को याद किया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर गढ़वाल विवि के सांख्यिकी विभाग की ओर से वेबिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओके बेलवाल ने कहा कि भारत में हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत में सांख्यिकीय विज्ञान के पिता कहे जाने वाले महान वैज्ञानिक, सांख्यिकी के मुख्य स्तंभ प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर उनके योगदान को समर्पित करते हुए मनाया जाता है।
प्रो. बेलवाल ने बताया कि महालनोबिस ने 1950 में राष्ट्रीय सैम्पल सर्वे और केंद्रीय सांख्यिकी संगठन की स्थापना की थी। वेबिनार में मुख्य वक्ता अर्थ एवं संख्या निदेशालय देहरादून के संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र बडोनी ने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के सफल क्रियावयन में सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डा. बडोनी ने निकट भविष्य में एनएसएसओ द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न सर्वेक्षण कार्यों में एमएससी के छात्रों को जोड़ने की बात कही। डीआईटी के डा. नितिन काम्बोज ने डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग: संख्यिकीविद पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। वेबीनार का संचालन शोधार्थी निधि गैरोला ने किया। इस अवसर पर डा. लाखन सिंह, डा. अंकित कपरवान, डा. जगदीश पुरोहित, डा. पंकज बहुगुणा, डा. इस्मिता शर्मा, डा. सुभाष बहुगुणा, डा. निधि नौटियाल, डा. रेणुका रावत, ऋचा शर्मा, प्रांजल कंडवाल, दीक्षा मल्लिक कार्तिकेय बहुगुणा सहित मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *