पीसीबी ने शहर में प्रदूषण नियंत्रण पर की चर्चा

Spread the love

काशीपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर शहर के प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर चर्चा की। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बुधवार को पीसीबी ने नगर निगम, एआरटीओ, पूर्ति विभाग, षि, विकास प्राधिकरण व अन्य विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर शहर के प्रदूषण व धूल को नियंत्रित करने को लेकर चर्चा की। जिसमें कई नियमों जैसे डंपरों और भवन निर्माणों को ढक कर रखना, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम उपयोग आदि पर चर्चा की गई। पीसीबी क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि विभिन्न विभागों के कार्य स्थलों का निरीक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर देहरादून भेजी जाएगी। यहां नगर आयुक्त विवेक राय, पीसीबी राज्य पर्यावरण अभियंता ड़ अंकुर कंसल, पीसीबी सहायक अभियंता सुनिल कुमार आर्या, सहायक षि अधिकारी ष्ण पाल, परिवहन विभाग मुख्य सहायक ललित मठपाल आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *