दिनेशपुर के 52 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान

Spread the love

रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को 52 बूथों पर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया। मतदान के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ज्यादातर लोगों ने विकास के लिए अपने मत का प्रयोग किया। गुरुवार को प्रथम चरण में हुई वोटिंग में दिनेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल 52 बूथ बनाए गए थे। पुलिस और प्रशासन की तैनाती में लोगों ने सुबह से ही वोट डालना शुरू कर दिए थे। कड़ी धूप में भी लोग मतदान के लिए डटे रहे। वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने कहा कि गांव के विकास के लिए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है। फर्जी वोट डालने की सूचना पर हंगामा दिनेशपुर। निकटवर्ती दुर्गापुर संख्या 1 के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिये वोट डालने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ही प्रत्यशियों के समर्थकों में बहस हो गई। बाद में पीठासीन अधिकारी जीएस यादव ने आरोपी लोगों के आधार कार्ड की जांच की। इसके बाद संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उधर, अमृतनगर संख्या 2 के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर एक व्यक्ति को फर्जी वोट डालते पकड़ा गया। इस पर हंगामा हो गया। इस दौरान फर्जी वोटर भाग खड़ा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *