मोटर मार्ग के भूस्खलन से पेजयल योजना ध्वस्त

Spread the love

बागेश्वर। दफौट क्षेत्र के रतमोली गांव की पेयजल योजना भूस्खलन से ध्वस्त हो गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान ममता जोशी के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव की पेयजल योजना मोटर निर्माण से हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक सप्ताह बाद भी समस्या जस की तस बनी है। पानी नहीं आने से ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से पेयजल महकमों को निर्देश देकर समस्या के समाधान की मांग की है। मांग करने वालों में धाम सिंह, माया देवी, हर सिंह, कुशाल सिंह आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *