बस्ती के बीच कूड़ा डंपिंग यार्ड बनाने पर भड़के लोग

Spread the love

चमोली : चमोली मठ छिनका सड़क मार्ग पर भेड़ी बस्ती के बीचोंबीच कूड़ा डंपिंग यार्ड बनाने पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार को यहां पर एकत्रित होकर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने डंपिंग यार्ड के गेट पर सांकेतिक तौर पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज किया। पूर्व जिपं सदस्य ऊषा रावत, हिसा देवी, विनीता देवी, विमला देवी, सलमा बेगम, फारुख खान, शकूर खान आदि ने कहा कि नगर पालिका गोपेश्वर कूड़ा डंपिंग यार्ड पर कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा फेंकता है। यहां सूखा और गीला कूड़ा हर तरफ बिखरा है। कूड़ा डंपिंग यार्ड बस्ती के बीचोंबीच बना है। जिससे यहां रहने वालों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाते कहा कि कूड़ा डंपिंग यार्ड और कूड़ा निस्तारण केन्द्र को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *