कूडे़ में लगी आग के धुंए से लोग परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। श्रीनगर रोड़ में बने कूड़ा डंपिग जोन में फैले कूडे़ में रविवार रात को आग लगने से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। जिससे आम जन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन उससे भी ज्यादा परेशानी श्वास,व आंख से जुडी बीमार लोगों को हुई। वहीं प्रशासन का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने कूड़ा डंपिंग जोन में आग लगाई है। जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पौड़ी में श्रीनगर रोड पर लोअर चोपड़ा में पालिका का कूड़ा डंपिंग जोन है। जहां पालिका प्रशासन शहर का कूड़ा एकत्र कर डंप करती है। खुले डंपिंग जोन में हर प्रकार का कूड़ा फेंका जाता है। जिससे लोअर चोपड़ा, अपर चोपड़ा, एमआईसी मोहल्ला, न्यू विकास कालोनी, छतरीधार मोहल्ला के निवासी खासे परेशान हैं। डंपिंग जोन से लगातार दुर्गंध आती रहती है। लेकिन रविवार रात इस डंपिंग जोन में फैले कूड़े में अचानक आग लग गई। जिससे उक्त मोहल्लों में रहने वाले लोग धुएं के गुबार व दुर्गंध से परेशान हो गए। साल में यह तीसरी बार शहर के कूड़ा डंपिंग जोन पर आग लगी है। इधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि शरारती तत्वों ने कूड़ा डंपिंग जोन में आग लगाई है। पालिका प्रशासन लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *