बेनीताल में तारामंडल, उल्कापिंड और चंद्रमा को करीब से देख आंनंदित हो रहे हें लोग

Spread the love

चमोली()। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से चमोली जिले के एस्ट्रो-विलेज बेनीताल में इन दिनों पर्यटक व स्थानीय लोग टेलिस्कोप के जरिये रात में तारामंडल, उल्कापिंड और चंद्रमा को करीब से देख रहे हैं। बेनीताल में 24 नवंबर तक एस्ट्रोवीक सीजन-3 का आयोजन किया जा रहा है। खगोलीय घटनाओं को देखकर लोग आनंदित हो रहे हैं। कर्णप्रयाग से करीब 25 किलोमीटर दूर हजारों पेड़ पौधों से घिरे बेनीताल में इन दिनों उत्सव का माहौल है। कर्णप्रयाग, सिमली सहित आसपास के गांवों से पहुंचकर लोग वहां की मनोरम वादियों में शांत झील को निहार रहे हैं। साथ ही टेलिस्कोप के जरिये बच्चे अनंत आकाश में चंद्रमा व आकाशगंगा को निहारकर वैज्ञानिकों से ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड ने बताया कि एस्ट्रोवीक का उदेश्य खगोल विज्ञान, पर्यटन और शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसमें देशभर के वैज्ञानिक जुटे हैं। इसमें खगोलीय घटनाओं का अवलोकन, शनिग्रह, जुपीटर, चंद्रमा अवलोकन, नक्षत्र मानचित्रण, खगोलीय व गहन आकाश फोटोग्राफी, सूर्यास्त, हिमालय दृश्यावली का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आसाम व उत्तराखंड से 30 चयनित प्रतिभागी आकर यहां की दृश्यावली को निहार रहे हैं। टेलिस्कोप से आकाश दर्शन, तारामंडल व उल्कापिंड अवलोकन, वीआर अनुभव, खगोल व्याख्यान, एस्ट्रोफोटोग्राफी कार्यशाला एवं कई रोचक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *