भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से तंग आ चुकी जनता: हरक

Spread the love

ऋषिकेश। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के राज में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। आए दिन भर्तियों में घोटाले सामने आ रहे हैं। देश महंगाई और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। रानीपोखरी के थानो में कोठीमय चक पंचायत की प्रधान रेखा बहुगुणा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अब प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का होगा, क्योंकि अब जनता भाजपा के राज में भर्ती घोटाले, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों से तंग आ चुकी है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं कर रही हैं। भाजपा राज में डोईवाला क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में एकता का संदेश दे रही है। कांग्रेस का जनाधार भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को जागरूक करने को कहा। मौके पर रमेश सोलंकी, सागर मनवाल, गौरव सिंह, महेश भट्ट, नितिन रावत, पूर्णानंद तिवारी, धीरेंद्र चौहान, कमल गोला, अब्दुल रज्जाक, शंकर मेहरारू, अजीत पुंडीर, नितिन रावत, रविंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *