भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है जनता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के आप प्रत्याशी दिगमोहन नेगी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। दोना पर्टियों की नीतियों से परेशान जनता प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के बीच भी प्रत्याशी ने अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखा।
आप प्रत्याशी दिगमोहन नेगी ने चौबट्टाखाल विधानसभा के विभिन्न ग्राम सभाओं में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि भाजपा व कांगेस ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य किया है। हालत यह है कि आज पहाड़ों में जनता स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस रह है। कहा कि दोनों पार्टियों की नीतियों से परेशान जनता ने प्रदेश में बदलाव का पूरा मन बना लिया है। आमआदमी पार्टी को जनता तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *