अराजक तत्वों के आतंक से लोग परेशान, जताया विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पिथौरागढ़। नगर के टकाना शिवालिया लाइन क्षेत्र के लोग इन दिनों अराजक तत्वों के आतंक से परेशान हैं। रात तो रात दिन में भी अराजक तत्व क्षेत्र में पहुंचकर अराजकता फैला रहे हैं। इससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। अराजक तत्वों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
टकाना निवासी प्रेमा जोशी के नेतृत्व में लोगों टकाना में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। प्रेमा ने कहा शिवालिया लाइन क्षेत्र में अराजक तत्वों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अराजक तत्व शराब, चरस, स्मैक का सेवन कर मारपीट कर रहे हैं। साथ ही इन लोगों ने क्षेत्र को जुआ का अड्डा भी बना दिया है। कहा अराजक तत्वों के कारण दिन में भी महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां नीलू खान, दीपक जोशी, मंजू कार्की, दिनेश जोशी, रोहित, अखिलेश, दीपा, पवन कुमार, निमित जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *