बाहर से आने वालों लोगों का सत्यापन होगा

Spread the love

चमोली। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबै ने पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को जिले में आये बाहरी व्यक्तियों और नेपालियों के नियमित सत्यापन के निर्देश दिए।बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जिले के सभी थाना प्रभारियों, एलआई समेत पुलिस के सभी शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर अपराधों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों तस्करी पर कड़ी नजर रखने, खनन से जुड़े अपराधों को रोकने पर निर्देश दिये। एसपी ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, ओवर स्पीड, दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठानें, मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाने वालों, नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्घ प्रत्येक दिवस अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। एस पी ने ट्रैफिक चालान करने में ई-चालान मशीन का प्रयोग करने के आदेश दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को रात्रि चेकिंग करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर ड्यूटी के दौरान उत्ष्ट कार्य करने वाले विनोद पंवार (कोतवाली कर्णप्रयाग) विपिन रावत (सर्विलांस सेल) को प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *