श्रीनगर गढ़वाल : लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से भक्तियाना में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पत्नी डॉ. दीपा रावत ने कार्यक्रमों को संस्कृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। गायक डॉ. संजय पांडेय व लता पांडेय की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने भी होली गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट, प्रमिला भंडारी, शांति भट्ट, विजयलक्ष्मी रतूड़ी आदि मौजूद रहे। वहीं किड्स वल्र्ड स्कूल श्रीकोट में रंगोत्सव आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य रेखा रावत, शिक्षिका प्रियंका, ज्योति गैरोला, निर्मला, दीप्ति आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)