जीतू मियां राठोर के भजनों पर झूमे लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: ग्राम डूंक में माँ भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। इस दौरान गायक जीतू मियां राठोर के भवनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के उपरांत मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
सोमवार रात मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। जिसका ग्राम प्रधान सुरेन्द्र रौथाण और माँ गोरजा मंदिर समिति के अध्यक्ष कुलदीप रौथाण द्वारा माँ की ज्योति जला कर शुभारम्भ किया गया। इसके उपरांत युवा गायक जीतू मियां राठोर के द्वारा गणेश वंदना से भजन की शुरुवात की गई। माँ भगवती जागरण मे तू रेंदी माँ, पंडों खेला पांसो, जय हो माता भवानी, सहित अनेक भजनों में भक्त जन पूरे रात झूमते रहे। इस दौरान गायक पुष्कर भारद्वाज, गायिका ज्योति के भजनों ने भी श्रद्धलुओं मो मंत्रमुग्ध कर दिया। माँ गोरजा मंदिर समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम डूंक में माँ गौरजा मंदिर में विशाल जागरण किया गया। इस मौके पर गीता देवी, मुन्नी देवी, कुसुम रौथाण, मलखित रौथाण, दीपक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *