लोकगायिका हेमा करासी के गीतों पर जमकर झूमे लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सांस्कृतिक एवं विकास समिति गगवाडस्यूं ल्वाली व महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा गगवाडस्यूं घाटी में सोमवार से तीन दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन लोकगायिका हेमा करासी ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। महोत्सव में स्थानीय स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया।
सोमवार से तीन दिवसीय गगवाडस्यूं महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। महोत्सव में लोकगायिका हेमा करासी ने लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। हेमा करासी के जागरों और गानों में लोग जमकर झूमे। मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने समिति के कार्यों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच पर आकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इसके साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका भी मिलता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण, राजेंद्र सिंह राणा, ओमप्रकाश जुगराण आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *