जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्युत शिकायत निवारण मंच की तरफ से सतपुली व प्रखंड बीरोंखाल में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उपभोक्ताओं की तरफ खराब मीटर, झूलती तारों व पोल शिफ्टिंग सहित 10 शिकायतें भी दर्ज करवाई गई।
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के न्यायिक सदस्य कीर्ति प्रसाद भट्ट व अमित ठाकुर सतपुली पहुंचे, जहां पर उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना। उपभोक्ताओं ने खराब मीटर, झूलते विद्युत तारों व पोल शिफ्टिंग को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ता की शिकायतों का निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत से संबधित अधिकारों की भी जानकारी उपभोक्ताओं को दी। तत्पश्चात बीरोंखाल स्थित इंटर कालेज में शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं ने विद्युत से संबधित शिकायतें दर्ज करवाई। इस मौके पर सहायक अभियंता मुकेश सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।