चम्पावत। विकास खंड पाटी में जिला पंचायत जनकांडे के ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी-ज्योसूड़ा सड़क मार्ग निर्माण कार्य शुरू हो गया। सड़क मार्ग शुरू होने पर लोगों ने विधायक पूरन सिंह फत्र्याल का आभार जताया। मंगलवार को हौली पिपलाटी में विधायक निधि ने निर्माण होने वाली सड़क का शुभारंभ जिपं सदस्य विजय सिंह बोहरा ने किया। बोहरा ने बताया कि बीते कई साल से क्षेत्र के लोग सड़क की मांग कर रहे थे। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल की पहल पर यह कार्य शुरू हो गया है। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक विवेक सिंह पुजारी, सचिन जोशी, सुमित कलखुड़िया, मुकेश बोहरा आदि मौजूद रहे।