रुद्रप्रयाग में शीतलहर से ठिठुर रहे लोग

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नगर मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश स्थानों पर शीतलहर चल रही है। बीते एक सप्ताह से कडाके की ठंड से लोगों के बुरे हाल है। एक ओर कोहरे से चुभन वाली ठंड हो रही है वहीं सुबह से शांम तक चल रही शीतलहर से लोगों की मुश्किलें और बढ़ रही है। इधर, नगर पालिका द्वारा पांच स्थानों पर अलाव जलाकर लोगों को ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलेभर में बीते एक सप्ताह से ठंड चरम पर है। बताया जा रहा है यदि कुछ दिनों में बारिश हुई तो ठंड और भी तेज हो सकती है। दिसम्बर पहले सप्ताह के दौरान हुई बर्फबारी से अब तक शीतलहर से इस बार लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में बर्फबारी से ठंड के और भी बढ़ने के आसार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार शीतलहर से ज्यादा ठंडक महसूस हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण एवं ईओ सीमा रावत ने लोगों को ठंड से बचने के लिए नगर के अनेक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। ईओ सीमा रावत ने बताया कि संगम बाजार, केदारनाथ तिराहा, मुख्य बाजार, न्यू बस अड्डा, जवाई बाईपास आदि स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *