बेस अस्पताल की लैब में अव्यवस्थाओं पर भड़के लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल की जांच लैब में अव्यवस्थाओं पर लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि उन्हें लैब से सही सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। खासकर रात के समय और भी ज्यादा दिक्कतें होती हैं। जिससे तीमारदारों को भटकने के लिए विवश होना पड़ता है। कहा यहां पर तीमारदारों को सही ढंग से ट्रीट नहीं किया जाता है। गत रात्रि को भी तीमारदारों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी सिंह का कहना है कि उन्होंने गुरुवार को लैब का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्हें एनालाइजर की स्क्रीन टूटी हुई मिली। उन्होंने कहा कि हालांकि इस संदर्भ में उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लेकिन इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी लैब में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर एक कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही भी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *