विहिप की जागरूकता को लेकर निकाली आक्रोश रैली में उमड़े लोग

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नंदानगर चमोली की घटना की पुनरावृत्ति रोकने और पहाड़ के लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने सोमवार को रुद्रप्रयाग नगर में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाहरी लोगों की गहनता से सत्यापन करने की मांग की। साथ ही स्थानीय लोगों, महिला और ग्रामीणों से जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी, बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल खन्ना, विहिप मातृ शक्ति की संयोजिका अनीता भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *